
अतरौलिया: सपा के गढ़ से भाजपा ने जय नाथ सिंह को बनाया जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आजमगढ़ (राजेश सिंह ) उत्तर प्रदेश भाजपा की जिला कार्यकारिणीं में बदलाव करते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष ने अतरौलिया विधान सभा के ग्राम भवानी पुर निवासी जय नाथ सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले अतरौलिया विधान सभा से जिला अध्यक्ष चुन कर सपा के वोटरों में सेंध लगाने का प्रयास बताया जा रहा है।
1986 में आजमगढ़ के शिब्ली कालेज से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले जयनाथ सिंह 1987 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह के सानिध्य में राजनीती के गुर सीखे और भाजपा से में शामिल हुए और 1987 से लगातार वह भाजपा में ही बनी रहे। इसी दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी में भी उनको दो बार जगह मिली ,2012 में भाजपा की टिकट से आजमगढ़ सदर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़े मगर इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। जय नाथ सिंह स्वच्छ और निर्विवाद छवि एवं मृदु भाषी होने के कारण जनता के बीच चर्चित है।
सरल स्वभाव और जनता के बीच में लोकप्रिय होने के कारण पार्टी ने जय नाथ सिंह पर भरोसा किया है। जय नाथ सिंह के जिला अध्यक्ष बनाये जाने की खबर से जिला इकाई में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। अगर बात करें अतरौलिया की तो चारों तरफ कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह दिखाई दिया। भाजपाई अपने करीबी को जिला अध्यक्ष बनने से काफी खुश हैं। चौक चौराहों पर लोंगों को मिठाई बांटते और एक दुसरे को मुबारकबाद देते देखा गया।